नेहरू-इंदिरा-राजीव ने गरीबी समाप्त करने की बात तो कही, लेकिन...राजनाथ ने बताई पीएम मोदी की 10 साल की उपलब्धियां

Rajnath
ANI
अभिनय आकाश । Apr 17 2024 7:39PM

राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने भी कहा था कि गरीबी को समाप्त करेंगे लेकिन कोई भी गरीबी को समाप्त नहीं कर पाया। लेकिन पीएम मोदी ने 10 साल के भीतर 25 करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करने में कामयाबी हासिल की। ये भारत की प्रमुख उपलब्धियां हैं।

 सार्वजनिक सभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि हमारी सरकार बनी तो गरीबी को समाप्त करेंगे, इंदिरा गांधी ने भी कहा था कि गरीबी को समाप्त करेंगे, राजीव गांधी ने भी कहा था कि गरीबी को समाप्त करेंगे लेकिन कोई भी गरीबी को समाप्त नहीं कर पाया। लेकिन पीएम मोदी ने 10 साल के भीतर 25 करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करने में कामयाबी हासिल की। ये भारत की प्रमुख उपलब्धियां हैं।

इसे भी पढ़ें: अगर BJP लोकसभा चुनाव जीत गई तो मछली खाने पर रोक लगा देगी: Abhishek Banerjee

उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता चाहता हूं कि 2047 आते-आते हमारा ये भारत दुनिया की विकसित देश के रूप में खड़ा हो जाएगा। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में 4 करोड़ पक्के मकान यहां के गरीबों को देने का काम किया है और 75 साल से अधिक के बुजुर्गों को हम 5 लाख तक मुफ्त में इलाज करवाएंगे।

इसे भी पढ़ें: LokSabha Elections 2024: मुरादाबाद में अंदरूनी कलह के चलते ढह सकता है सपा का मजबूत दुर्ग

कांग्रेस पार्टी अभी तक 19वीं सेंचुरी की सोच के साथ चल रही है। एलडीएफ भी एक आउटडेटेड ऑडियोलाजी है पर डिपेंडेंट है। जहां से कम्युनिस्म का ओरिजिन हुआ वहाँ से कॉम्युनिस्म ख़त्म हो गया। इन दोनों पार्टियों का कल्चर भी केरला की ग्रेट कल्चर से भी मेल नहीं खाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के चुनाव घोषणापत्र पर सवाल उठाया, जिसमें भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट करने का वादा किया गया था और उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी से स्पष्टता भी मांगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़