क्या राम रहीम की जान को है खतरा? डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को मिलेगी Z प्लस सुरक्षा

Ram Rahim
निधि अविनाश । Feb 22 2022 4:37PM

बता दें कि, राम रहीम को सजा से पहले भी कई धमकियां मिल रही हैं जिसको देखते हुए राम रहीम को अब कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। 7 फरवरी को फरलो पर बाह आए राम रहीम इस समय अपने गुरुग्राम स्थित डेरे पर अपने परिवार के साथ रह रहे है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम फरलो पर 21 दिनों के लिए बाहर आए हुए है और अब उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। इसके लिए एडीजी सीआईडी की तरफ से रोहतक रेंज कमिश्नर को पत्र लिखा गया था जिसमें उनको गृह मंत्रालय से इनपुट मिले हैं कि राम रहीम को खालिस्तान समर्थित आतंकवादियों से खतरा है। बता दें कि, राम रहीम को सजा से पहले भी कई धमकियां मिल रही हैं जिसको देखते हुए राम रहीम को अब कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। 7 फरवरी को फरलो पर बाह आए राम रहीम इस समय अपने गुरुग्राम स्थित डेरे पर अपने परिवार के साथ रह रहे है।

इसे भी पढ़ें: राम रहीम की एक झलक पाने के लिए पागल हो रहे लोग, दीवानगी में एक महिला ने उठाया ऐसा कदम

जानकारी के लिए बता दें कि, राम रहीम को फरलो दिए जाने वाले मामले में भी बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि, राम रहीम ने रोहतक की सुनरिया जेल के सुप्रिटेंडेंट को 31 जनवरी को पत्र लिखा था और तीन हफ्तों की फरलो दिए जाने की मांग की थी। इस पत्र में उन्होंने अपने परिवार के साथ गुरूग्राम में रहने की भी इच्छा जताई थी। राम रहीम के अनुसार, वह 4 साल 4 महीने तक जेल में बेद है और वह अपने परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो की छुट्टी की मांग कर रहे थे। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़