Ramban में खाद और विस्फोटक सामग्री की दुकानों पर Police ने की सघन जांच

Ramban में खाद और विस्फोटक सामग्री की दुकानों पर Police ने की सघन जांच
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

दशहरा और आगामी पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पुलिस ने उर्वरक, बीज और विस्फोटक बेचने वाले प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और संबंधित कागजातों की बारीकी से पड़ताल की। पुलिस ने कारोबारियों को नियमों का पालन करने और आम नागरिकों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी 112 पर देने का आग्रह किया है।

दशहरा और अन्य त्योहारों से पहले कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में उर्वरक, बीज और विस्फोटक सामग्री बेचने वाली दुकानों पर तलाशी ली और निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पुलिस ने नियंत्रित सामग्री की अवैध बिक्री, दुरुपयोग और उन्हें अवैध रूप से अन्यत्र पहुंचाने पर रोक लगाने के लिए दुकानों में उपलब्ध भंडार, लाइसेंस और संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

अधिकारियों के अनुसार, ह अभियान त्योहारों के दौरान शांति, सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जा रहे एहतियाती उपायों के तहत यचलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दुकानदारों और कारोबारियों से लागू कानूनों का पालन करने तथा अधिकारियों के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों या नियंत्रित सामग्रियों की अवैध बिक्री की सूचना निकटतम पुलिस थाने या आपातकालीन नंबर 112 पर देने का आग्रह किया गया।

रामबन पुलिस ने कहा कि वह कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए त्योहारों के दौरान सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़