Ranchi में बहुमंजिला इमारत के ऑफिस में लगी भीषण आग, 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खाक

झारखंड के रांची में हिनू स्थित एक इमारत की तीसरी मंजिल पर चल रही निजी सुरक्षा एजेंसी के दफ्तर में सुबह आग भड़क गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका वाले इस हादसे में कंप्यूटर, दस्तावेज और फर्नीचर जलकर नष्ट हो गए। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर पूरी तरह काबू पाया और कोई हताहत नहीं हुआ।
रांची, पांच अक्टूबर झारखंड के रांची जिले में सोमवार को एक बहुमंजिला इमारत में निजी सुरक्षा एजेंसी के दफ्तर में भीषण आग लग गई जिससे करीब 1.25 करोड़ रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आग डोरण्डा थाना क्षेत्र के हिनू स्थित इमारत की तीसरी मंजिल पर बने कार्यालय में सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच लगी।
उसने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह शॉट सर्किट मानी जा रही है। डोरण्डा थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘‘सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूर्वाह्न करीब 11 बजे आग पर काबू पा लिया गया।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे में 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
आग के कारण दफ्तर में रखे कंप्यूटर, दस्तावेज और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
अन्य न्यूज़














