Red Sea में MSV Faiz Noor Oliya जहाज पर हमला, सभी 13 भारतीय सुरक्षित

Red Sea में MSV Faiz Noor Oliya जहाज पर हमला, सभी 13 भारतीय सुरक्षित
प्रतिरूप फोटो

यमन के तट के निकट लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए।

नयी दिल्ली, चार अगस्त यमन के तट के निकट मंगलवार को भारतीय ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हमला हुआ। विदेश मंत्रलय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर 13 भारतीय नागरिक सवार थे और सभी को बचा लिया गया।

भारत ने इस हमले की निंदा की और कहा कि इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम भारतीय ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज ‘एमएसवी फैज नूर ओलिया’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं, जो चार अगस्त को यमन के तट के पास लाल सागर में डूब गया।’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘सभी 13 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है। रियाद स्थित हमारा दूतावास स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यमन के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है।’’ विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को बचाने में सहयोग के लिए यमन के अधिकारियों का धन्यवाद किया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमलों की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं।’’ मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप, क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से स्वतंत्र एवं निर्बाध आवागमन तथा व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़