UP में RSS कार्यकर्ता को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हालत गंभीर

rss-worker-shot-dead-by-unknown-people-in-up-situation-serious
[email protected] । Aug 30 2019 12:09PM

सैनी को मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर है। तोमर के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अज्ञात लोगों ने शुक्रवार को एक आरएसएस कार्यकर्ता को कथित रूप से गोली मार दी। फुगाना क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ तोमर ने को बताया कि हबीबपुर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा के प्रभारी सोमपाल सैनी खेतों में गए थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि सैनी को मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर है।  तोमर के अनुसार, आरोपियों को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़