CM शिंदे के बेटे पर संजय राउत ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- मुझे जान से मारने की दी गई सुपारी

Sanjay Raut
ANI
अंकित सिंह । Feb 21 2023 6:48PM

संजय राउत ने अपने बयान में यह कहा कि शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे ने संजय राउत को खत्म करने के लिए राजा ठाकुर को सुपारी दी है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई के पुलिस आयुक्त को अवगत कराना चाहिए।

महाराष्ट्र में राजनीतिक वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने मुंबई पुलिस को एक पत्र लिखकर साफ तौर पर कहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे ने मुझे जान से मारने के लिए थाने की एक अपराधी राजा ठाकुर को सुपारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने उसी के संबंध में पुष्टि की है। अपने पत्र में उन्होंने यह भी लिखा है कि मैं आपको एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में सूचित कर रहा हूं। आपको बता दें कि एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे लोकसभा सदस्य भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे गुट को लगा एक और बड़ा झटका, शिंदे गुट को दिया गया संसद का शिवसेना दफ्तर

संजय राउत ने अपने बयान में यह कहा कि शिंदे गुट के सांसद श्रीकांत शिंदे ने संजय राउत को खत्म करने के लिए राजा ठाकुर को सुपारी दी है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुंबई के पुलिस आयुक्त को अवगत कराना चाहिए। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैंने कोई सुरक्षा नहीं मांगी और मुझे आपके सामने हाथ फैलानी की ज़रूरत नहीं। राउत ने मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में आरोप लगाए हैं, जिसकी प्रतियां गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे शहर की पुलिस को भी भेजी गईं। 

इसे भी पढ़ें: Uddhav Thackeray ने चुनाव आयोग को भंग करने की मांग की, Shinde गुट ने Shiv Sena पार्टी फंड पर भी जताया दावा

वहीं, राउत के पत्र से संबंधित सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दुर्भाग्य से इन गद्दार विधायकों (शिंदे खेमे से) पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं है। मुंबई के माहिम इलाके में एक विधायक ने गोलीबारी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, शिंदे के गुट के एक विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि राउत सहानुभूति हासिल करने के लिए घटिया हथकंडा अपना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं कि इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। हालांकि, यह मत भूलिए कि राउत बहुत सारे हथकंडे अपनाते रहते हैं, जिनमें कोई तथ्य नहीं होता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़