केजरीवाल के बाद Sanjay Singh ने लगाया भाजपा पर आरोप, कहा- पत्नी का नाम मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास कर रही पार्टी

Sanjay Singh
X

पत्नी अनीता सिंह के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में बसे पूर्वांचली लोगों के नाम हटाने की कोशिश कर रही है।

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पत्नी का नाम नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में प्रस्तावित हैं।

पत्नी अनीता सिंह के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में बसे पूर्वांचली लोगों के नाम हटाने की कोशिश कर रही है। सिंह और उनकी पत्नी पूर्वी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। पूर्वांचली पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग हैं, जो दशकों से दिल्ली में बसे हैं और शहर में मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025 । अरविंद केजरीवाल का दावा AAP को हराने के लिए वोटिंग लिस्ट में हेरफेर कर रही है BJP

संजय सिंह ने दावा किया कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के प्रतिनिधित्व वाली नयी दिल्ली सीट की मतदाता सूची से उनकी पत्नी का नाम हटाने के लिए 25 और 26 दिसंबर को दो आवेदन दायर किए गए थे। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में मतदाता सूची से पूर्वांचली मतदाताओं के नाम हटाए जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाने के लिए भाजपा उन्हें ‘‘सबक’’ सिखाने की कोशिश कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़