Jammu में स्कूल बस पलटी, 35 से अधिक छात्र घायल

bus overturned
ANI

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बिशनाह क्षेत्र के रत्नाल के पास रिंग रोड पर हुई और सभी घायल छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बस में प्रागवाल सीमावर्ती क्षेत्र के एक स्कूल से 40 छात्र और 10 शिक्षक सवार थे।

जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में शनिवार देर शाम पिकनिक से लौटते समय एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 35 से अधिक छात्र घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बिशनाह क्षेत्र के रत्नाल के पास रिंग रोड पर हुई और सभी घायल छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बस में प्रागवाल सीमावर्ती क्षेत्र के एक स्कूल से 40 छात्र और 10 शिक्षक सवार थे।

उन्होंने बताया कि वे सांबा में दिन भर की पिकनिक के बाद लौट रहे थे, तभी डिवाइडर से टकराने के बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बसपलट गयी। अधिकारियों के मुताबिक बचावकर्मी तुरंत हरकत में आए और घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़