कांग्रेस नेता अजय राय पर राजद्रोह का मुकदमा, मोदी और योगी पर किये थे आपत्तिजन टिप्पणी

Ajay Rai
अमित मुखर्जी । Feb 5 2022 10:12PM

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के कड़े निर्देश के बावजूद तहसील पिण्डरा के सम्बन्धित लेखपाल तथा ग्राम पंचायत सचिव को घटना का संज्ञान न लिये जाने के कारण चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया गया।

पिण्डरा विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय PM मोदी और CM योगी पर टिपण्णी को लेकर फंस गये हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होते ही उन पर  राजद्रोह, आदर्श आचार संहिता उलंघन को लेकर पिंडरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। 

इसे भी पढ़ें: राज्यवर्धन सिंह राठौर बोले- सत्ता हथियाने के लिए ‘झूठे वादे’ कर रही कांग्रेस और आप

आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच रिटर्निंग अफसर पिंडरा/उपजिलाधिकारी पिंडरा द्वारा गठित 4 सदस्यीय टीम के माध्यम से कराये जाने पर शिकायत सही पायी गयी। इसके अलावा बिना पूर्व अनुमति के सभा की गयी जिसके दौरान कोविड-19 और आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लघंन किया गया था। मामले को संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर की जांच रिपोर्ट  अजय राय के विरुद्ध (क्राइम संख्या 56/22) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950,1951,1989 की धारा 125 व भा.दं.सं. 1860(आई.पी.सी) की धारा 269,124(A) 153, 153(A) व 188 के अन्तर्गत FIR दर्ज कराने के साथ ही विवेचना जारी है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल का मोदी पर तंज, कहा- UPA के समय हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था, आज हिंदुस्तान में राजा है

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के कड़े निर्देश के बावजूद तहसील पिण्डरा के सम्बन्धित लेखपाल तथा ग्राम पंचायत सचिव को घटना का संज्ञान न लिये जाने के कारण चार्जशीट जारी करने का निर्देश दिया गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़