वरिष्ठ अभिनेत्री विजयशांति जल्द भाजपा में हो सकती हैं शामिल

Vijayashanti

विजयशांति भाजपा में शामिल होती हैं तो वह दक्षिण भारत में भगवा दल में शामिल होने वाली दूसरी मशहूर अभिनेत्री होंगी। इससे पहले तमिलनाडु में अभिनेत्री खुशबू ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

हैदराबाद। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और अभिनेत्री विजयशांति जल्द भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उनके करीबी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्व सांसद बीते कुछ महीनों से राज्य में कांग्रेस की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं हैं। अगर विजयशांति भाजपा में शामिल होती हैं तो वह दक्षिण भारत में भगवा दल में शामिल होने वाली दूसरी मशहूर अभिनेत्री होंगी। इससे पहले तमिलनाडु में अभिनेत्री खुशबू ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता संग मुलाकात के बाद बोले राज्यपाल धनखड़, बंगाल में विपक्ष चुनाव की स्वतंत्रता को लेकर आशांकित

विजयशांति का भाजपा में शामिल होना एक तरह से घर वापसी कर तरह होगा और इससे भगवा दल को मजबूती मिलेगी, जो ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव (जीएचएमसी)में जुटी हुई है। यह चुनाव एक दिसंबर को होगा। विजयशांति ने अपना राजनीतिक सफर भाजपा के साथ शुरू किया था और बाद में टीआरएस में शामिल हो गई थीं। इसके बाद वह तेलंगाना राज्य के गठन से पहले 2014 में कांग्रेस में आ गई थीं। सूत्रों ने पीटीआई-को बताया कि वह कांग्रेस में उनके साथ किए जा रहे सलूक से खुश नहीं हैं। वह जल्द दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं और अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकती हैं। जीएचएमसी चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा ने कहा कि विजयशांति जल्द भाजपा में शामिल होंगी तथा और कई अन्य भी पार्टी में शामिल होने की कतार में हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़