कोलकाता मेट्रो के उत्तर-दक्षिण गलियारे पर एक घंटे के लिए सेवाएं प्रभावित

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 16 2025 5:09PM
रात भर रखरखाव कार्य जारी रहने के कारण सुबह नौ बजे से 10 बजकर सात मिनट तक सीमित ट्रेन चलाई गईं। बाद में पूरे उत्तर-दक्षिण गलियारे (ब्लू लाइन) पर सुबह 10.08 बजे से ट्रेन सेवा सामान्य रूप से संचालित हुई। रविवार को ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह नौ बजे से उपलब्ध होती हैं।
कोलकाता मेट्रो के उत्तर-दक्षिण गलियारे पर रविवार सुबह रखरखाव कार्य के चलते ट्रेन सेवाएं एक घंटे तक प्रभावित रहीं। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
मैदान और दक्षिणेश्वर स्टेशन के बीच पूरे खंड पर रात भर रखरखाव कार्य जारी रहने के कारण सुबह नौ बजे से 10 बजकर सात मिनट तक सीमित ट्रेन चलाई गईं। बाद में पूरे उत्तर-दक्षिण गलियारे (ब्लू लाइन) पर सुबह 10.08 बजे से ट्रेन सेवा सामान्य रूप से संचालित हुई। रविवार को ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह नौ बजे से उपलब्ध होती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












