चुनाव नतीजों के बाद खत्म हो जाएगा शरद पवार का सामाजिक और राजनीतिक करियर: भाजपा

sharad-pawar-s-social-and-political-career-will-end-after-election-results-says-bjp
[email protected] । Oct 9 2019 1:40PM

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। कोल्हापुर जिले में राधानगरी तहसील से शिवसेना के उम्मीदवार प्रकाश अबिटकर की चुनावी रैली में पाटिल ने पवार पर निशाना साधा।

मुम्बई। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य विधानसभा के नतीजों के बाद उनका सामाजिक और राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। कोल्हापुर जिले में राधानगरी तहसील से शिवसेना के उम्मीदवार प्रकाश अबिटकर की चुनावी रैली में पाटिल ने पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘ विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हम शरद पवार को सामाजिक और राजनीतिक करियर से स्थाई तौर पर सेवानिवृत्त कर देंगे। ’’

पवार पर निशाना साधना भाजपा नेतृत्व की उनकी राजनीतिक विरासत खत्म करने की चुनावी रणनीति है। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को राकांपा के साथ विलय के सवाल पर कहा था कि उनकी पार्टी और राकांपा ‘‘ भविष्य में एक साथ आएगी।’’ सोनिया गांधी के साथ मतभेद के बाद पवार ने 1999 में कांग्रेस छोड़ राकांपा का गठन किया था।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव के लिए NCP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

कांग्रेस और राकांपा पर निशाना साधते हुए पाटिल ने कहा, ‘‘ कांग्रेस-राकांपा ने कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र से मेरे खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार उतारने की योजना बनाई थी। लेकिन सच यह है कि वे अपनी पार्टी में एक भी ऐसा उम्मीदवार नहीं ढूंढ पाए। मैं कोथरुड से आसानी से जीत जाऊंगा।’’ कोथरुड में पाटिल का मुकाबला महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के किशोर शिंदे से है। राकांपा ने शिंदे को अपना समर्थन दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़