मेलोनी ने लिया 'योगी एक्शन' तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Meloni
AI-Generated
अभिनय आकाश । Nov 12 2026 7:23PM

इटली में दंगाइयों से नुकसान की भरपाई कराने के कड़े फैसले के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा देश भर के 6000 से अधिक स्कूलों को भी ईमेल भेजकर उड़ाने की चेतावनी दी गई। इस खतरे को देखते हुए 300 से ज्यादा स्कूल खाली कराए गए और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

पिछले कुछ दिनों से आप देख रहे होंगे कि यूरोप के कई देश किस तरह से प्रदर्शन की आड़ में सुलग रहे हैं और इन देशों में अशांति फैलाने के लिए कट्टरपंथियों की जमात सबसे ऊपर है। हैरानी की बात तो यह है कि शुरुआत में जिन मांगों के साथ इन प्रदर्शन को खड़ा किया गया वो सब जायज तो लग रही थी लेकिन जैसे ही इसमें भीड़ जुटना शुरू हुई तो मांगे कई कोसों दूर छोड़ दी गई और अपना असली मकसद को भुनाना शुरू कर दिया गया। नकाबपोश दंगाई इस्लामिक नारे लगा रहे हैं। दुकानों और घरों में लूटपाट मचा रहे हैं। पुलिस वालों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं और खुलेआम सरकार बदलने की धमकियां दी जा रही है। ऐसा ही कुछ इटली में भी देखने को मिला। हालांकि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने भी योगी मॉडल लागू करते हुए दंगाइयों की हेकड़ी निकाल दी है। इटली की पीएम ने दंगाइयों की जमात को खुली चेतावनी दे दी है कि जो भी तोड़फोड़ या आगजनी करेगा उसकी भरपाई भी उसी से ही करनी होगी। अब जब प्रदर्शनकारियों की भेष में दंगा करने वाले पत्रियों से वसूली शुरू हो गई है तो कट्टरपंथियों की जमात बिलबिला गई है।  

इसे भी पढ़ें: England के James Anderson अब Italy में खेलेंगे Cricket, Napoli Knights के बने कप्तान


अब कट्टरपंथियों ने पीएम मैलोनी को बम से उड़ाने की साजिशें रचनी शुरू कर दी है। यानी कि कट्टरपंथियों की भीड़ जब दंगा करने के मामले में फंसी तो उसने सीधे इटली की पीएम को उड़ाने की साजिशें रचनी शुरू कर दी। जिसके बाद पीएम मेलोनी भी एक्शन में आ गई हैं। दरअसल इटली सहित पूरे यूरोप में उस समय हड़कंप मच गया जब इटली के 6000 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी में पीएम मेलोनी की गाड़ी में बम होने का दावा किया गया। इटली वालों का नरसंहार करने की चेतावनी वाले ईमेल के मिलने के बाद 300 से ज्यादा स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया। इस धमकी के चलते देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई ठप हो गई। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सर्च ऑपरेशन में जुट गई हैं। दरअसल ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल की बिल्डिंग के भीतर रिमोट डेटोनेटर के साथ एक पावरफुल विस्फोटक उपकरण रखा गया है और एक बड़े हमले में इटालियनों को मारने की धमकी दी गई थी। इतना ही नहीं मैसेज में एक खौफनाक दावा भी किया गया था कि इटली के प्रधानमंत्री मेलोनी की गाड़ी के इंजन में बम प्लांट किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Italy के 300 से अधिक Schools खाली कराए गए 6000 संस्थानों को मिला Bomb Threat Email


तो धमकी को लेकर इटली के रक्षा मंत्री क्रोसेटो ने कहा है कि इन धमकियों का मकसद जनता में डर और घबराहट पैदा करना है। उन्हें सतर्क करते हुए कहा कि अर्घटना के लिए विदेशी सरकारों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। इस माहौल में कुछ सिरफरे लोग भी शहरों में खौफ फैलाकर ध्यान खींचना चाहते हैं। दरअसल इटली में बम धमाकों की धमकी ऐसे वक्त में भी सामने आई जब हाल ही में इटली की पीएम ने कह दिया था कि दंगाइयों को नुकसान की भरपाई करनी होगी। साथ ही नाबालिगों के उपद्रव से हुए नुकसान की भरपाई उनके माता-पिता से कराई जाएगी। माना जा रहा है कि पीएम मेलोनी के ऐलान से ही कट्टरपंथियों की जमात बिलबिला रही है और वह खून खराबा करने की साजिशों में जुट गई है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़