Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Shehzad Poonawalla
AI Image

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shehzad Poonawalla ने नई दिल्ली में सोशल मीडिया मंच X पर अपना बायो बदल दिया है, जिससे उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। अपने नए बायो में उन्होंने भाजपा का कोई उल्लेख नहीं किया है और खुद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आजीवन अनुयायी बताया है। इस घटनाक्रम पर बार-बार प्रयास के बावजूद पूनावाला की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपना प्रोफाइल परिचय (बायो) बदल दिया, जिसमें उन्होंने भाजपा का कोई उल्लेख नहीं किया। इसके बाद यह अटकलें लगने लगीं कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि बार-बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद पूनावाला की ओर से कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी।

अपने नवीनतम बायो में पूनावाला ने लिखा है, ‘‘धर्म -इस्लाम, संस्कृति- हिंदू, विचारधारा- भारतीय, लेखक: जीएसटी की यात्रा; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आजीवन अनुयायी।’’ उन्होंने अपने ‘एक्स’ खाते पर नवीनतम बायो का ‘स्क्रीनशॉट’ भी साझा किया। ‘एक्स’ पर अपने पिछले परिचय में पूनावाला ने खुद को भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बताया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही पूनावाला ने भाजपा छोड़ने के संकेत देते हुए कहा था कि सक्रिय राजनीति से हटने का समय आ गया है।

उन्होंने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर अपने विभिन्न साक्षात्कारों के उन वीडियो को भी दोबारा साझा किया, जिनमें उन्होंने सक्रिय राजनीति से हटने संबंधी टिप्पणियां की थीं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़