भाजपा और शिवसेना की राहें हुई जुदा, सावंत ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे का किया ऐलान

shiv-sena-mp-arvind-sawant-resigns-from-union-minister-post

शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने कहा कि शिवसेना का पक्ष सच्चाई है। इतने झूठे माहौल में केंद्र सरकार में क्यों रहूं?

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी खींचतान के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता भेजा। जिसके बाद शिवसेना सोमवार शाम 7 बजे तक सरकार बना सकती हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि केंद्र सरकार में शिवसेना के कोटे से मंत्री बने अरविंद सावंत अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- महाराष्ट्र में विपक्ष की भूमिका निभायेगा कांग्रेस-राकांपा गठबंधन

उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सावंत ने ट्वीट करके दी। अरविंद सावंत ने कहा कि शिवसेना का पक्ष सच्चाई है। इतने झूठे माहौल में केंद्र सरकार में क्यों रहूं? और इसीलिए मैं केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। इस संबंध में आज सुबह 11 बजे। मैं दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करूंगा।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल से मिले देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी भाजपा

आपको बता दें कि थोड़ी देर बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंते। उसके बाद वह दिल्ली जाकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। अरविंद सांवत द्वारा केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने की बात कहने के साथ ही यह साफ हो गया कि अब भाजपा और शिवसेना की राहें अलग हो गई हैं। और अब माना यही जा रहा है कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़