सपनों के शहर में शिवराज का चुनावी रोड शो, जनता से मांगे वोट

इंदौर। मध्यप्रदेश में लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही सत्तारूढ़ भाजपा की चुनावी यात्रा रविवार को सूबे की आर्थिक राजधानी इंदौर पहुंची। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोडशो करते हुए मतदाताओं से समर्थन मांगा। चश्मदीद लोगों ने बताया कि भाजपा की "जन आशीर्वाद यात्रा" के तहत शिवराज शहर के वैशाली नगर से अपने चुनावी रथ (विशेष वाहन) में सवार हुए। यह रथ शहर के अलग-अलग इलाकों से गुजरा।
इंदौर में आज समृद्ध मध्य प्रदेश के लिए साथ मिलकर आगे बढ़ने के संकल्प का साक्षी बना। हजारों नागरिकों ने जिस उत्साह और नई ऊर्जा के साथ हमारे साथ कदम मिलाया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। #JanAshirwadYatra #SamriddhMP pic.twitter.com/Mj4WlvZPn6
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 21, 2018
चुनावी मुहिम पर निकले मुख्यमंत्री रोडशो के दौरान अधिकांश समय रथ की लिफ्ट पर दिखायी दिये। उन्होंने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन किया। भाजपा ने 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये फिलहाल अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किये हैं। लिहाजा चुनावी टिकट के कई स्थानीय दावेदारों ने शिवराज के रोड शो के रास्ते में जगह-जगह अपने स्वागत मंच लगाकर मुख्यमंत्री के सामने शक्ति प्रदर्शन किया।
इंदौर के विधानसभा क्रमांक 2 में आज हीरानगर में #JanAshirwadYatra का अभूतपूर्व स्वागत हुआ। इस दौरान हजारों नागरिकों ने श्री @ChouhanShivraj को समृद्ध मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए आशीर्वाद प्रदान किया और प्रदेश के हित में उनके साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। pic.twitter.com/wgO7zSU5Pg
— Jan Ashirwad Yatra (@JanAshirvad) October 21, 2018
इंदौर, भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आसन्न विधानसभा चुनावों के मद्देनजर छह अक्टूबर को पार्टी के "महा जन सम्पर्क अभियान" की शुरूआत इंदौर से ही की थी। इंदौर की शहरी सीमा में विधानसभा की कुल पांच सीटें हैं। वर्ष 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने पांचों सीटें जीती थीं।
यह भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश में अपने 78 MLAs के टिकट काटेगी BJP, CM शिवराज बुधनी सीट छोड़ेंगे !
कांग्रेस का शिवराज पर पलटवार
उधर, कांग्रेस ने इंदौर में शिवराज के रोड शो पर निशाना साधा। प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर अपने भाषणों में इंदौर को उनके "सपनों का शहर" बताते हैं। लेकिन इस शहर में मेट्रो रेल परियोजना पिछले 11 साल से लम्बित है और सत्तारूढ़ भाजपा इस बार भी विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं को मेट्रो रेल के नाम पर कथित रूप से भरमाने की कोशिश कर रही है।
फिर भाड़े पर भीड़ :
— MP Congress (@INCMP) October 22, 2018
कल फिर इंदौर में शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा में भीड़ दिखाने के लिये 300₹ की दिहाड़ी पर मज़दूरों को बुलाया गया।
-सबसे बड़ी मिस्ड कॉल पार्टी से जनता अब मिस हो गई है।
पाप का भरा धड़ा, फूट कर बह चला,
वोटर भाजपा को, अलविदा कह चला। pic.twitter.com/QNQdlhPAKN
कांग्रेस प्रवक्ता ने इंदौर में कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार की घटनाओं को लेकर कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाये। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह आपराधिक तत्वों को "खुला संरक्षण" दे रही है।
अन्य न्यूज़