बंगाल में भाजपा को झटका, अलीपुरद्वार जिला अध्यक्ष टीएमसी में शामिल

TMC
अंकित सिंह । Jun 21 2021 2:47PM

भाजपा महज 77 सीटों पर ही चुनाव जीत सकी। चुनाव के बाद भाजपा की ओर से शुभेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इसी नाराजगी की वजह से मुकुल रॉय ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। चुनाव बाद भाजपा के लिए स्थितियां काफी सहज नहीं है। उपाध्यक्ष रहे मुकुल रॉय ने पहले ही पार्टी छोड़ दिया है। इन सबके बीच आज अलीपुरद्वार जिला भाजपा अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा ने भी तृणमूल का दामन थाम लिया। इस अवसर पर पार्टी के नेता सुखेंदु शेखर रॉय और मुकुल रॉय दोनों मौजूद थे।

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस की ओर से लगातार भाजपा के टूट जाने का दावा किया जा रहा है। बंगाल चुनाव में 200 प्लस का लक्ष्य लेकर उतरी भाजपा के लिए नतीजे बेहद ही चौंकाने वाले रहे। भाजपा महज 77 सीटों पर ही चुनाव जीत सकी। चुनाव के बाद भाजपा की ओर से शुभेंदु अधिकारी को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। इसी नाराजगी की वजह से मुकुल रॉय ने पार्टी का साथ छोड़ दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़