सिद्धू के निकट सहयोगी को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Sidhu

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के एक निकट सहयोगी को बुधवार को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबी दिनेश बस्सी की जगह दमन उप्पल को नया अध्यक्ष बनाया गया।

अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के एक निकट सहयोगी को बुधवार को अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के करीबी दिनेश बस्सी की जगह दमन उप्पल को नया अध्यक्ष बनाया गया। सिद्धू की मौजूदगी में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने निगम पार्षद उप्पल को नियुक्ति पत्र दिया।

इसे भी पढ़ें: यूपी में बढ़ेगी ओवैसी और राजभर की ताकत, भागीदारी संकल्प मोर्चा को मिला चन्द्रशेखर का साथ

बस्सी ने उप्पल की नियुक्ति का यह कहते हुए स्वागत किया कि यह पार्टी आलाकमान का निर्णय है। बस्सी ने मीडिया से कहा कि बुधवार की सुबह उन्हें फोनपर सूचित किया गया कि उन्हें न्यास के अध्यक्ष पद से मुक्त किया जाएगा। चन्नी, दोनों उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, ओ. पी. सोनी और राज्य कांग्रेस के प्रमुख सिद्धू ने बुधवार को यहां स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़