पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद सिद्धू ने पहली बार अमरिंदर सिंह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Navjot Singh Sidhu

पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष नवजोति सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की है।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की है। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत नागरा, संगत सिंह गिलजियान, सुखविंदर सिंह डैनी और पवन गोयल भी मौजूद रहे। सिद्धू ने यह मुलाकात मुख्यमंत्री कार्यालय में की है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर सिद्धू को पाकिस्तान से भी मिली बधाई, सियासी दलों ने साधा निशाना 

आपको बता दें कि पंजाब में अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच विवाद चल रहा था लेकिन सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। यहां तक की सिद्धू ने जब अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी उस वक्त अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर चल रहे विवादों को समाप्त कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: चुनावी राज्यों में भाजपा के लिए जमीन तैयार कर रहा संघ, सामने हैं कई बड़ी चुनौतियां

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पंजाब कांग्रेस इकाई ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को पत्र लिखा है। जिसके माध्यम से 18 सूत्रीय एजेंडे पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। इस पत्र में गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और कोटकपूरा और बहबल कलां में पुलिस फायरिंग घटना, कृषि कानूनों समेत अनेक मुद्दों का उल्लेख करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के संबंध में नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर जानकारी दी। जिसमें उन्होंने लिखा कि पंजाब की जनता से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों पर फौरन कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यह पंजाब के लाखों कार्यकर्ताओं की मांग है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़