Sikkim voter list से 37,724 नाम हटाए गए, 1.25 लाख लोगों को नोटिस जारी

सिक्किम में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र जमा न करने पर मसौदा मतदाता सूची से 37,724 लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज कुमार यादव के अनुसार, पात्रता और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 1,25,822 नोटिस जारी किए गए हैं। दावे और आपत्तियों के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह सितंबर को प्रस्तावित है।
गंगटोक, सात अगस्त सिक्किम में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मसौदा मतदाता सूची से 37,724 लोगों के नाम हटा दिए गए क्योंकि उन्होंने गणना प्रपत्र जमा नहीं कराए थे। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि एसआईआर से पहले सिक्किम में 4,71,018 मतदाता थे, जिनमें से 4,33,294 गणना प्रपत्र प्राप्त हुए और उन्हें डिजिटल रूप में दर्ज किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज कुमार यादव ने बताया कि घर-घर जाकर किए गए इस अभियान के दौरान करीब 77 प्रतिशत मतदाताओं का 2002 की मतदाता सूची से सफलतापूर्वक मिलान किया गया। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 1,25,822 नोटिस जारी किए गए हैं और इनमें से 1,05,821 नोटिस तामील किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वहीं, उन मतदाताओं की पात्रता और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 75,243 मामलों में सुनवाई पूरी की गई है, जिनके रिकॉर्ड की जांच की जरूरत है।
दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि चार अगस्त थी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह सितंबर को प्रस्तावित है।
अन्य न्यूज़













