सात दिनों में जीजा के भाई से हुआ साली को प्यार, रात के अंधेरे में पकड़े जाने के बाद परिजनों ने करा दी शादी

marriage
google common license
निधि अविनाश । Apr 13 2022 2:55PM

शादी में लड़की एक युवक की साली बनी तो दुल्हा उसका भाई। बताया जा रहा है कि करणपुरा गांव के रहने वाले मनीष कुमार के भाई की साली बर्थडे पार्टी में 7 दिन पहले नासरीगंज से आई थी और इसी दौरान साली की मुलाकात अपने जीजा के भाई के साथ मुलाकात हुई और रातों-रात प्यार हो गया।

बिहार में एक कपल को केवल सात दिनों के अंदर प्यार हो गया और यह प्यार इतना गहरा हुआ कि दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला भी कर लिया। इस शादी की खास बात यह है कि दोनों की शादी खरमास महीने में की गई है। बता दें कि खरमास में बिहार में हिंदुओं की शादियां नहीं होती हैं। यह मामला पटना से आगे नौबतपुर इलाके का है। दोनों को केवल 7 दिनों में ही प्यार हो गया जिसके बाद मुखिया और सरपंच ने मिलकर गांव के ही एक शिव मंदिर में शादी की। दोनों की शादी लड़की की बहन और लड़के के भाई ने कराई है।

इसे भी पढ़ें: मौका देखते ही विधवा बहू के साथ ससुर ने की ऐसी हरकत, जिसे देखकर शायद मृत बेटे की आत्मा भी शर्मा जाए

यानि कि इस शादी में लड़की एक युवक की साली बनी तो दुल्हा उसका भाई। बताया जा रहा है कि करणपुरा गांव के रहने वाले मनीष कुमार के भाई की साली बर्थडे पार्टी में 7 दिन पहले नासरीगंज से आई थी और इसी दौरान साली की मुलाकात अपने जीजा के भाई के साथ मुलाकात हुई और रातों-रात प्यार हो गया। इस दौरान दोनों के घरवालों ने प्यार देखा और रात के अंधेरे में दोनों एक दूसरे से मिलते हुए पकड़ लिया। इसके बात परिजनों वे मुखिया और सरपंच को बुलाकर सुबह बिना मुहूर्त के शादी करा दी गई। मंदिर में दोनों की हिंदू-रिति रिवाज के साथ शादी करवा दी गई और 7 दिनों का प्यार सात जन्मों का हो गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़