सोनिया ने सरकार से की विराम लगाने की अपील, राहुल ने फेसबुक को कोसा, आखिर मां-बेटे के निशाने पर क्यों आ गई सोशल मीडिया कंपनियां?

Sonia and Rahul
अभिनय आकाश । Mar 16 2022 5:30PM

राहुल गांधी ने कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों की खबरें ट्विटर पर साझा करते हुए फेसबुक पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने फेसबुक कe स्वामित्व रखने वाली कंपनी ‘मेटा’ के नाम का हवाला देते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र के लिए ‘मेटा-वर्स’ (बहुत खराब) है।’

सोशल मीडिया को लेकर कांग्रेस का गुस्सा इन दिनों खासा नजर आ रहा है। पहले तो संसद में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी सोशल मीडिया कंपनी के काम काज पर सवाल खड़े किए। वहीं राहुल गांधी ने तो सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक को लोकतंत्र के लिए बदतर बताया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया मंच फेसबुक लोकतंत्र के लिए बहुत खराब है। 

फेसबुक बहुत खराब 

राहुल गांधी ने कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूहों की खबरें ट्विटर पर साझा करते हुए फेसबुक पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने फेसबुक कe स्वामित्व रखने वाली कंपनी ‘मेटा’ के नाम का हवाला देते हुए कहा, ‘‘लोकतंत्र के लिए ‘मेटा-वर्स’ (बहुत खराब) है।’’उन्होंने अल जज़ीरा और द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की एक रिपोर्ट भी साझा की, जिसमें दावा किया गया था कि फेसबुक ने अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में चुनावी विज्ञापनों के लिए भाजपा को सस्ते सौदों की पेशकश की थी।  

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ बन सकते है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कई वरिष्ठ मंत्रियों ने उठाई मांग, बीजेपी ने भी किया समर्थन

सोनिया ने संसद में उठाए सवाल 

आज संसद में सोनिया गांधी ने कहा कि सत्तापक्ष की मिलीभगत के साथ सोशल मीडिया कंपनियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘हमारे लोकतंत्र को हैक करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने का खतरा बढ़ रहा है। फेसबुक और ट्विटर जैसी वैश्विक कंपनियों का इस्तेमाल नेताओं, राजनीतिक दलों और उनके प्रतिनिधियों द्वारा राजनीतिक विमर्श बनाने में किया जाता है।’’ उनके मुताबिक, यह बात बार-बार लोगों के संज्ञान में सामने आई है कि वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियां सभी राजनीतिक दलों को मुकाबले का समान अवसर प्रदान नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी राजनीति में फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों के प्रभाव और हस्तक्षेप को समाप्त करने का आग्रह करती हूं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़