नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन में जवान शहीद

soldier-killed-in-pak-shelling-in-jammu-and-kashmir-s-rajouri

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार सुबह सुंदरबनी सेक्टर के केरी इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया।

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी और मोर्टार दागकर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बृहस्पतिवार सुबह सुंदरबनी सेक्टर के केरी इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया। पाकिस्तानी सेना ने जनवरी से नियंत्रण रेखा पर 100 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़