BJP सांसद का आरोप, ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम कर रहीं सोनिया गांधी

Sonia Gandhi, working on the behest of a Christian missionary, accused of BJP MP
[email protected] । Apr 22 2018 11:36AM

भाजपा सांसद भरत सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

बलिया (उ.प्र.)। भाजपा सांसद भरत सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईसाई मिशनरी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है। बलिया से भाजपा सांसद भरत सिंह ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया है कि ईसाई मिशनरी ही कांग्रेस को नियंत्रित करती है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी ईसाई मिशनरी के इशारे पर ही काम करती हैं। उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरी से देश की एकता को खतरा है। पूर्वोत्तर भारत ईसाई मिशनरी के प्रभाव में है। पूर्वोत्तर में लोगों के ईसाई बनने से लोकतंत्र कमजोर हुआ है। दुनिया की सबसे शक्तिशाली संस्था यानी ईसाई मिशनरी जिस तरह का षड्यंत्र रच रही है, वह बहुत बड़ी चुनौती है।

उल्लेखनीय है कि सिंह ने पिछले दिनों देश मे भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को निशाना बनाने के लिये भी ईसाई मिशनरी संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराया था। भाजपा सांसद ने कहा कि न्यायमूर्ति बी. एच. लोया मामले में उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश की जनता और मीडिया से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस का कभी लोकतंत्र में भरोसा नहीं रहा। इस पार्टी ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तिलांजलि देते हुए न्यायमूर्ति लोया की मृत्यु के मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की घेराबंदी की, लेकिन उच्चतम न्यायालय के हाल के फैसले से कांग्रेस बेनकाब हुई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़