यूपी में छुट्टा जानवरों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

AKHILESH YADAV

छुट्टा जानवरों को लेकर सपा प्रमुख यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है।विधानसभा चुनाव के दौरान भी यादव अपनी जनसभाओं में छुट्टा जानवरों के मामले को लेकर भाजपा पर जमकर प्रहार करते थे। सपा प्रमुख ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक समाचार की क्लिपिंग साझा की है।

लखनऊ।समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को छुट्टा जानवरों को लेकर बिना नाम लिए एक बार फ‍िर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी यादव अपनी जनसभाओं में छुट्टा जानवरों के मामले को लेकर भाजपा पर जमकर प्रहार करते थे। सपा प्रमुख ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक समाचार की क्लिपिंग साझा की जिसमें दावा किया गया है कि ‘‘उत्तर प्रदेश में खुला घूम रहे 11 लाख से ज्यादा जानवर, मार्च में सांड के हमले से दो लोगों की मौत। इसमें सड़क के बीचों-बीच सांड़ों को आपस में लड़ते हुए एक तस्वीर भी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में उठी बड़ी मांग, क्या अब PoK की तरह अक्साई चिन भी कहलाएगा CoK

उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी जनसभाओं में छुट्टा जानवरों की समस्या को बहुत ही प्रमुखता से उठाते थे और भाजपा पर यह तंज कसते थे कि किसानों की आय दोगुनी हुई नहीं, महंगाई आसमान पर है और किसानों की फसल छुट्टा जानवर खाये जा रहे हैं। इस समस्या को महसूस करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा में कहा था, ‘‘ उत्तर प्रदेश के किसानों को छुट़टा जानवरों से हो रही दिक्कतों को हम गंभीरता से ले रहे हैं और हमने रास्ते खोजे हैं। 10 मार्च को आचार संहिता खत्म होने और नई सरकार बनने के बाद इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़