अमित शाह के हिंदी पर दिए बयान से भड़के स्टालिन, कहा- India को Hindia में बदलने की कोशिशों को रोकना होगा

Stalin
creative common
अभिनय आकाश । Sep 15 2022 2:37PM

तमिलनाडु सीएम ने हिंदी भाषा पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों का जवाब दिया है। स्टालिन ने कहा कि भाजपा को इंडिया को हिंदिया में बदलने की कोशिशों को रोकना चाहिए। स्टालिन ने कहा कि 8वीं अनुसूची की सभी 22 भाषाओं को सरकार की आधिकारिक भाषा घोषित करें।

हिंदी को समर्पित 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाई गई। वहीं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मौके पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हिंदी दिवस के बजाए भारतीय भाषा दिवस मनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही तमिलनाडु सीएम ने हिंदी भाषा पर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों का जवाब दिया है। स्टालिन ने कहा कि भाजपा को इंडिया को हिंदिया में बदलने की कोशिशों को रोकना चाहिए। स्टालिन ने कहा कि 8वीं अनुसूची की सभी 22 भाषाओं को सरकार की आधिकारिक भाषा घोषित करें। हिंदी न तो राष्ट्रभाषा है और न ही एकमात्र राजभाषा। हमें हिंदी दिवस के बजाय भारतीय भाषा दिवस मनाना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: डीएचएल सप्लाई चेन अगले पांच वर्षों में भारत में 4,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र केवल एनईपी के जरिए हिंदी और संस्कृत थोपता है। केंद्र को हिंदी बनाम अन्य भाषाओं के विकास के लिए खर्च किए गए संसाधनों में भारी अंतर को पाटना चाहिए। तमिलनाडु लंबे समय से केंद्र पर हिंदी थोपने की कोशिश करने का आरोप लगाता रहा है। स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पेश करने की केंद्र की कथित योजना के खिलाफ राज्य की लड़ाई के बाद भाषा का विभाजन व्यापक हो गया।

इसे भी पढ़ें: महात्मा गांधी के आग्रह के बाद भी हम अंग्रेजी का मोह नहीं छोड़ सके

बता दें कि हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिन कहा था कि हिंदी भाषा प्रतिस्पर्धी नहीं है, बल्कि देश की अन्य सभी भाषाओं की "मित्र" है। गृह मंत्री ने कहा कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि हिंदी और गुजराती, हिंदी और तमिल, हिंदी और मराठी प्रतिस्पर्धी हैं। हिन्दी देश की किसी अन्य भाषा की प्रतियोगी नहीं हो सकती। आपको यह समझना चाहिए कि हिंदी देश की सभी भाषाओं की मित्र है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़