सुमित्रा महाजन ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ फार्मूले की वकालत की

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसदीय और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की अवधारणा का समर्थन किया और जोर दिया कि यह राष्ट्र के लिए लाभकारी होगा।
शिमला। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसदीय और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाने की अवधारणा का समर्थन किया और जोर दिया कि यह राष्ट्र के लिए लाभकारी होगा। सुमित्रा महाजन यहां दो दिवसीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र -4 सम्मेलन और कार्यशाला के उद्धाटन अवसर पर बोल रही थीं। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने किया है।
सुमित्रा महाजन राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारतीय क्षेत्र की अध्यक्ष हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुये सुमित्रा ने कहा कि अगर लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाएं तो यह राष्ट्र के लिए लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव का फार्मूला अपनाया जाना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने भी इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये।
अन्य न्यूज़












