उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने मप्र उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को केरल स्थानांतरित करने की सिफारिश की

Supreme Court
प्रतिरूप फोटो
ANI

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 20 मार्च 2025, 24 मार्च 2025 और तीन अप्रैल, 2025 को हुई अपनी बैठकों में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को केरल उच्च न्यायालय स्थानांतरित किए जाने की सिफारिश की है।

भारत के प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अगुवाई वाले कॉलेजियम ने पिछले महीने दो बार और तीन अप्रैल को तीसरी बार बैठक की थी। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान में कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 20 मार्च 2025, 24 मार्च 2025 और तीन अप्रैल, 2025 को हुई अपनी बैठकों में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़