Maharashtra Karnataka Border Row: फिर बढ़ा विवाद, सुप्रिया सुले के नेतृत्व में MVA के प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Supriya Sule meets Home Minister
ANI
अभिनय आकाश । Dec 9 2022 12:14PM

कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पार्टियों (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के बीच एक बैठक हुई है।

महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। इस समय दोनों राज्यों में बीजेपी सरकार है, लेकिन दोनों जगह के मुख्यमंत्री आमने सामने हैं। कई क्षेत्रों को अपने राज्य की जगह बताने की वजह से इस विवाद की शुरुआ हुई। अब मामला दिनों दिन राजनीतिक दलों की एंट्री के साथ ही बढ़ता ही जा रहा है। वहीं कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पार्टियों (उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस) के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के बीच एक बैठक हुई है। 

इसे भी पढ़ें: Border dispute : महाराष्ट्र और कर्नाटक में जारी सीमा विवाद, बेलगावी में कड़ी सुरक्षा के बीच शांति कायम

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया हैं। बैठक में कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे के अलावा महाराष्ट्र से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है। वहीं इससे पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार यूं मूक दर्शक बनी नहीं रह सकती है। राकांपा की एक बैठक को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि अगर सत्ता का दुरुपयोग के माध्यम और आंदोलन को बर्बाद करने के लिए किया जाता है तो उसपर प्रतिक्रिया होगी। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: CM बोम्मई का शिंदे के मंत्रियों को संदेश, बेलागवी का दौरा करने से बचें

कांग्रेस की तरफ से महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही गई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट ने यह भी कहा कि कर्नाटक में सीमावर्ती इलाकों में रह रहे मराठी भाषी लोगों पर हाल में हुए हमले काफी गंभीर हैं। उन्होंने पूछा, “क्या केंद्र सरकार कर्नाटक को इस मुद्दे पर निर्देश दे रही है। सीमा विवाद ने अलग रूप धारण कर लिया है। कर्नाटक में ट्रक, बसें और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र कर्नाटक की तरफ से इस तरह के हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़