स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण ने भारतीय संस्कृति को खूबसूरती से दिखाया : पीएम मोदी

Swami Vivekananda

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध भाषण को शनिवार को याद किया और कहा कि इसकी भावना में अधिक न्यायपूर्ण, समृद्ध और समावेशी दुनिया बनाने की क्षमता है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध भाषण को शनिवार को याद किया और कहा कि इसकी भावना में अधिक न्यायपूर्ण, समृद्ध और समावेशी दुनिया बनाने की क्षमता है। हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति पर गहराई से विचार करता विवेकानंद के भाषण की चौतरफा प्रशंसा हुई और आज भी इसकी गूंज सुनी जाती है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में 18 साल में सबसे ज्यादा बारिश, आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मोदी ने ट्वीट किया, “शिकागो में स्वामी विवेकानंद के 1893 के प्रतिष्ठित भाषण को याद कर रहा हूं, जिसने भारतीय संस्कृति की प्रमुखता को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। उनके भाषण के भाव में एक अधिक न्यायपूर्ण, समृद्ध और समावेशी दुनिया बनाने की क्षमता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़