स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर भाजपा ने निकाली रैली, दिलीप घोष बोले- उनके विचारों को आत्मसात करें

Bengal BJP

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाया गया रास्ता ‘‘युवाओं के लिए पथ प्रदर्शित करने वाला प्रकाश है।’’

कोलकाता। बंगाल भाजपा ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 158वीं जन्मतिथि पर श्याम बाजार से लेकर उनके पैतृक आवास शिमला स्ट्रीट तकभव्य रैली निकाली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाया गया रास्ता ‘‘युवाओं के लिए पथ प्रदर्शित करने वाला प्रकाश है।’’

इसे भी पढ़ें: TMC मंत्री का दावा, 6 से 7 सांसद पार्टी में जल्द होंगे शामिल 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए और उनके पद चिन्हों पर चलते हुए बेहतर कल की ओर बढ़ना चाहिए।’’ स्वामीजी के पोस्टर, तस्वीरें और गुब्बारे हाथों में लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और राज्य के अन्य नेताओं जैसे राहुल सिन्हा और जयप्रकाश मजूमदार ने भी रैली में भाग लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़