Tabla king ज़ाकिर हुसैन का निधन, परिवार ने की पुष्टि, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बीते दो सप्ताह से वो अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। जाकिर हुसैन के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने सोमवार की सुबह कर दी है। जाकिर हुसैन अपने पीछे एक अभूतपूर्व विरासत छोड़ गए हैं।
भारत के मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। जाकिर हुसैन ने 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। उनका अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इलाज चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक ह्रदय संबंधी समस्याओं के कारण वो अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। बता दें कि बीते दो सप्ताह से वो अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।
जाकिर हुसैन के निधन की पुष्टि उनके परिवार ने सोमवार की सुबह कर दी है। जाकिर हुसैन अपने पीछे एक अभूतपूर्व विरासत छोड़ गए हैं। बता दें की जाकिर हुसैन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटिया है।
पांच ग्रैमी के है विजेता
जाकिर हुसैन को उनकी पीढ़ी का सबसे महान तबला वादक माना जाता है। उन्होंने कई पुरस्कारों को भी अपने नाम किया है। अपनी कला और कौशल के दम पर उन्होंने पांच ग्रैमी अवार्ड भी जीते हैं। बता दे कि जाकिर हुसैन को 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
अन्य न्यूज़












