तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण आदेश से मुंबई हमलों में पाकिस्तान की भूमिका की पुष्टि होगी: फडणवीस

Fadnavis
ani

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में आरोपी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अदालत की मंजूरी से भारत के इस रुख की पुष्टि होगी कि हमलों में पाकिस्तान की भूमिका थी।

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में आरोपी पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अदालत की मंजूरी से भारत के इस रुख की पुष्टि होगी कि हमलों में पाकिस्तान की भूमिका थी। कैलिफोर्निया स्थित एक अमेरिकी अदालत ने राणा को भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति दी थी। राणा फिलहाल लॉस एंजिलिस की संघीय जेल में बंद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन के निमंत्रण पर अपनी पहली राजकीय यात्रा पर अमेरिका जाने से लगभग एक महीने पहले यह फैसला आया है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धारमैया की ताजपोशी, मेहमानों की लिस्ट आने लगी सामने, नीतीश और तेजस्वी भी शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

छब्बीस नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में भूमिका को लेकर भारत द्वारा प्रत्यर्पण का अनुरोध किये जाने पर राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई आतंकवादी हमलों में छह अमेरिकी नागरिकों सहित कुल 166 लोग मारे गए थे। इन हमलों को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। ये हमले मुंबई के प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण स्थानों पर 60 घंटे से अधिक समय तक जारी रहे थे। फडणवीस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हर कोई जानता है कि मुंबई के आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। लेकिन राणा के भारत प्रत्यर्पण के साथ ही, यह कानूनी रूप से हमले के पीछे पाकिस्तान की भूमिका को स्थापित करेगा।

इसे भी पढ़ें: अब एसपी सिंह बघेल का बदला गया विभाग, कानून मंत्रालय से हटे, बनाए गए स्वास्थ्य राज्य मंत्री

उन्होंने कहा, ‘‘इससे हमारे देश को पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश के रूप में अधिसूचित/सूचीबद्ध करने और साथ ही संयुक्त राष्ट्र की कई संधियों के तहत पाकिस्तान के खिलाफ विभिन्न प्रतिबंधों को लागू करने में मदद मिलेगी।’’ फडणवीस ने कहा कि मोदी सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) ने इन मामलों में पहल की। उन्होंने , ‘‘हम अब इसका नतीजा देख सकते हैं।’’ भारत और अमेरिका के बीच प्रत्यर्पण संधि है। अमेरिकी न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि राणा का भारत प्रत्यर्पण पूरी तरह से संधि के अधिकार क्षेत्र में है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़