तमिलनाडु : सेलम दोहरे हत्याकांड में शामिल एक और व्यक्ति गिरफ्तार

policemen
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस ने बताया कि महिलाओं के पहने हुए गहने गायब थे। विशेष जानकारी के आधार पर, अधिकारियों ने सात नवंबर को संकागिरी के बाहरी इलाके में एक घर में छिपे 55 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की।

तमिलनाडु के सेलम में 70 वर्षीय दो महिलाओं की कथित हत्या में शामिल एक और व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक ये महिलाएं चार नवंबर को बकरियां चराते समय लापता हो गई थीं।

एक अधिकारी ने बताया कि जब दोनों महिलाओं के शव पत्थर खदान के पास तालाब में तैरते हुए पाए गए तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मगुडमचावडी की पुलिस के अनुसार अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को पीटीआई- को आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ वह 52 साल का है। वह मुख्य आरोपी, 55 वर्षीय व्यक्ति का साथी था, जिसे सात नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।’’ उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने उस समय गोली मार दी जब वह पड़ोसी संकागिरी में पुलिस पर हमला करने की कोशिश कर रहा था।

एक सवाल के जवाब में अधिकारी ने बताया कि मुख्य संदिग्ध अभी भी सरकारी जनरल अस्पताल में उपचाराधीन है और उसके ठीक होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं के पहने हुए गहने गायब थे। विशेष जानकारी के आधार पर, अधिकारियों ने सात नवंबर को संकागिरी के बाहरी इलाके में एक घर में छिपे 55 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की। एक अधिकारी ने बताया कि जब उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़