Madurai के उसिलामपट्टी से CM Joseph Vijay शुरू करेंगे नवजात शिशुओं के लिए Gold Ring Scheme

CM
ANI
अभिनय आकाश । Sep 18 2026 6:15PM

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को मदुरै जिले के उसिलामपट्टी से थाईमामन गोल्ड रिंग स्कीम की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को 916-हॉलमार्क वाली एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी।

राज्य सरकार ने बताया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को नवजात शिशुओं के लिए एक ग्राम सोने की अंगूठी की योजना शुरू करेंगे। इस योजना के तहत, सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों को एक ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री अरुणराज ने रहा था कि थाईमामन गोल्ड रिंग स्कीम, जिसे 15 सितंबर को शुरू किया जाना था, उसे मुख्यमंत्री विजय के विदेश में आधिकारिक निवेश दौरे के कारण टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि विजय लौटने के बाद मदुरै जिले के उसिलामपट्टी में इस स्कीम को लॉन्च करेंगे। इस स्कीम को लॉन्च करने के बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत दी जाने वाली सभी अंगूठियां 916-हॉलमार्क वाली होंगी।

इसे भी पढ़ें: Ballia में आयु प्रमाणपत्र में हेरफेर: पूर्व CMO और 3 डॉक्टरों समेत 5 पर FIR


दक्षिणी जिले के लोगों की पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक रिश्तों को ध्यान में रखते हुए, स्कीम के उद्घाटन के लिए उसिलामपट्टी को चुना गया है। मदुरै, शिवगंगा, रामनाथपुरम, थेनी, पुदुक्कोट्टई, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, थूथुकुडी और तंजावुर जिलों में मामा के रिश्ते को सबसे ऊंचा स्थान और सम्मान दिया जाता है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़