तेजस्वी ने नीतीश कुमार से पूछा सवाल, प्रज्ञा ठाकुर के बारे में क्या सोचते है नेता जी?

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 30, 2019 10:56AM
राजद के तेजस्वी पहले नीतीश कुमार के सहयोगी हुआ करते थे लेकिन दो साल पहले कुमार राजद से अपने संबंध तोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में वापस आ गए थे।
पटना। राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की कसम खाने वाले जदयू प्रमुख का अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की नाथूराम गोडसे के बारे में की गई टिप्पणी के बारे में क्या सोचना है।
राजद के तेजस्वी पहले नीतीश कुमार के सहयोगी हुआ करते थे लेकिन दो साल पहले कुमार राजद से अपने संबंध तोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग में वापस आ गए थे।
इसे भी पढ़ें: गोडसे को देशभक्त मानने वाली सोच निंदनीय: राजनाथ सिंह
तेजस्वी ने कहा कि उन्हें आशा है कि भोपाल से आए इस बयान ने मुख्यमंत्री की अंतरात्मा को सुखद अनुभूति दी होगी। उन्हें बताना चाहिए कि वह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के प्रकरण के बारे में क्या सोचते हैं।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़