तेलंगाना में कोविड-19 के 2,251 नए मामले दर्ज, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.29 लाख हुई

Corona

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 335 मामले आये। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरी में 258 और निजामाबाद में 244 मामले आये।

हैदराबाद। तेलंगाना में कोविड-19 के 2,251 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.29 लाख से अधिक हो गयी है जबकि छह और लोगों की मौत होने से संक्रमण से मरने वालों संख्या बढ़कर 1,765 हो गयी है। राज्य सरकार ने सोमवार को इस बारे में बताया। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना वायरस के 2,296 नए मामले , 21 और लोगों की मौत 

राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 335 मामले आये। इसके बाद मेडचल मलकाजगिरी में 258 और निजामाबाद में 244 मामले आये। संक्रमण के कुल मामले 3,29,529 हैं जबकि 565 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 3,05,900 हो गयी है। राज्य में वर्तमान में 21,864 लोगों का उपचार चल रहा है और रविवार को 79 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई। अब तक कुल 1.10 करोड़ नमूनों की जांच हुई है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के मामलों में तेजी से हो रहा इजाफा, मुंबई में जल्द ही तैयार होंगे तीन बड़े अस्पताल 

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, प्रति 10 लाख आबादी पर 2.97 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.3 प्रतिशत है। तेलंगाना में स्वस्थ होने की दर 92.82 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 89.9 प्रतिशत है। राज्य सरकार की ओर से जारी एक अन्य विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में 11 अप्रैल तक 18.56 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गयी है जबकि 3.02 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गयी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़