जम्मू और कश्मीर के शोपियां में मंदिर में लगी आग, जांच के आदेश दिए गए

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Mar 11 2022 9:07AM
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आग लगने की घटना में एक मंदिर जलकर खाक हो गया, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के जैनपुरा इलाके में स्थित रोजाना मंदिर में बुधवार रात आग लग गई।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आग लगने की घटना में एक मंदिर जलकर खाक हो गया, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां के जैनपुरा इलाके में स्थित रोजाना मंदिर में बुधवार रात आग लग गई।
इसे भी पढ़ें: सत्ता में वापसी कर भाजपा ने उत्तराखंड में रचा इतिहास, 47 सीटों पर फहराई विजय पताका
शोपियां के जिलाधिकारी सचिन कुमार वैश्य के साथ शोपियां के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमृत पॉल सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। जिलाधिकारी ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़













