Kulgam में Terrorists ने ईंट-भट्ठे पर की गोलीबारी, छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे दो मजदूरों पर गोलीबारी की, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी 24 वर्षीय दीपक रात्रे के रूप में हुई है, जबकि घायल बोपिंदर (28) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने केलम स्थित ईंट-भट्ठे पर देर शाम मजदूरों को निशाना बनाया।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने शुक्रवार को एक ईंट-भट्ठे पर दो मजदूरों पर गोलीबारी की, जिससे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हमलावरों ने देर शाम केलम स्थित ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।
अधिकारियों ने कहा कि हमले में दो मजदूर घायल हुए। उन्होंने बताया कि इनमें से एक ने अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की पहचान दीपक रात्रे (24) के रूप में हुई है, जबकि बोपिंदर (28) घायल है।
दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि बोपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया। यह हमला दस दिन से भी कम समय पहले हुई एक अन्य घटना के बाद हुआ है, जिसमें आतंकवादियों ने अनंतनाग शहर में एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
अन्य न्यूज़















