ग्रेटर नोएडा के दनकौर में गंगनहर में गिरी अनियंत्रित थार जीप, हादसे में महिला की मौत और पति घायल

Prabhasakshi Image

गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थानाक्षेत्र में भट्ठा गांव के पास एक अनियंत्रित थार जीप गंगनहर में गिर गई। इस हादसे में जीप सवार महिला रीना की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके पति मोहित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा (उप्र), 27 जुलाई गौतमबुद्ध नगर जनपद के दनकौर थानाक्षेत्र में भट्ठा गांव के पास एक जीप के अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिरने से एक महिला की मौत हो गयी जबकि उसका उसका पति घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दनकौर के थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक ‘थार’ जीप अनियंत्रित होकर गंग नहर में गिर गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने ‘थार’ जीप से घायल अवस्था में महिला को और उसके पति को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर रीना (31) की उपचार के दौरान मौत हो गई। सिंह ने बताया कि रीना के पति मोहित का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़