बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए 4,000 श्रद्धालुओं का 25वां जत्था रवाना

the-25th-group-of-4-000-devotees-for-the-amarnath-yatra
[email protected] । Jul 27 2019 5:33PM

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बावजूद आज तड़के भगवती नगर आधार शिविर से 165 वाहनों पर 25वां जत्था कड़ी सुरक्षा के साथ बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुआ।

जम्मू। खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा शनिवार को फिर शुरू कर दी गई और 4,000 श्रद्धालुओं का एक नया जत्था यहां आधार शिविर से रवाना हुआ। गांदेरबल जिले के बालटाल मार्ग से यात्रा शुक्रवार को रोक दी गई थी क्योंकि भारी बारिश के चलते मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बावजूद आज तड़के भगवती नगर आधार शिविर से 165 वाहनों पर 25वां जत्था कड़ी सुरक्षा के साथ बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। इनमें 17 बच्चे, 785 महिलाएं, 240 साधु शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के लिये जम्मू से 3,967 तीर्थयात्रियों का 15वां जत्था रवाना

जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तीन दिन से बारिश जारी है। अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालु आज दिन में पहलगाम और बालटाल पहुंच जाएंगे। 2,318 श्रद्धालु पहलगाम और 1,608 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से अमरनाथ गुफा की ओर बढ़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: बम भोले के जयकारों के साथ 4,000 श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से अमरनाथ रवाना

अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के दौरान अभी तक 29 श्रद्धालु,दो सेवादार और यात्रा मार्ग पर तैनात दो सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई है। शुक्रवार तक 3,14,584 श्रद्धालु बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके थे। पिछले साल कुल 2.85 श्रद्धालुओं ने ही गुफा के दर्शन किए थे। यह 46 दिवसीय यात्रा रक्षा बंधन पर 15 अगस्त को सम्पन्न होगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़