एमपी बजट 2022 के बाद बढ़ सकता है सरकार पर कर्जा, हाली में लिया था 2 हजार करोड़ का लोन

अब शिवराज सरकार पर इस साल 3 लाख 47 हजार 337 करोड़ का कर्ज होने का अनुमान है। अभी एमपी की सरकार पर 2 लाख 95 हजार का कर्ज है। वित्त विभाग की प्रेस कांफ्रेंस में प्रमुख सचिव मनोज गोविल ने यह जानकारी दी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को 2 लाख 79 हजार 237 करोड़ का बजट पेश किया। बजट पेश करने के साथ ही ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार पर कर्ज भी बढ़ जाएगा।
जानकारी के अनुसार अब शिवराज सरकार पर इस साल 3 लाख 47 हजार 337 करोड़ का कर्ज होने का अनुमान है। अभी एमपी की सरकार पर 2 लाख 95 हजार का कर्ज है। वित्त विभाग की प्रेस कांफ्रेंस में प्रमुख सचिव मनोज गोविल ने यह जानकारी दी है।
इसे भी पढ़ें:3 मंत्रियों को बेस्ट मंत्री का मिला अवार्ड, विधायकों को उत्कृष्ट MLA का मिला सम्मान
दरअसल शिवराज सरकार ने बजट पेश करने के कुछ दिन पहले ही 2 हजार करोड़ रुपये का लोन लिया है। प्रदेश के बजट का 52 प्रतिशत हिस्सा वेतन भत्ते, पेंशन और ब्याज देने पर खर्च होता है। प्रदेश सरकार का कुल वार्षिक बजट भी इतना नहीं है। यानी राज्य के कुल बजट से ज्यादा सरकार ने कर्ज ले रखा है।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2020-21 में 2.41 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। वित्त वर्ष 2019-20 में राज्य सरकार ने 23,430 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। इस बढ़ते हुए कर्ज के चलते राज्य सरकार को हर साल बड़ी रकम ब्याज के तौर पर चुकानी पड़ रही है।
अन्य न्यूज़













