मुंबई में कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 998 मामले आए सामने

ff

मुम्बई में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 998 मामले सामने आने के बाद शहर में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 16,579 हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुम्बई में वायरस से 25 और लोगों की जान जाने से यहां मृतक संख्या बढ़कर 621 हो गई।

मुम्बई। मुम्बई में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे अधिक 998 मामले सामने आने के बाद शहर में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 16,579 हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुम्बई में वायरस से 25 और लोगों की जान जाने से यहां मृतक संख्या बढ़कर 621 हो गई। नए 998 मामलों में से 364 की पुष्टि शहर की निजी प्रयोगशालाओं में हुई और बृहस्पतिवार को बीएमसी में इनका पंजीकरण कराया गया। नागरिक निकाय में बताया कि बृहस्पतिवार को 443 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक शहर में कुल 4,234 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़