हर विधानसभा क्षेत्र में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हो: Andhra Pradesh CM Naidu

CM Naidu
ANI

स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संजीवनी परियोजना का राज्यभर में विस्तार करने के निर्देश भी दिए। यह परियोजना लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में दर्ज करने की व्यवस्था करती है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को इनके निर्माण के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार देर रात जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रतिष्ठित अस्पताल प्रबंधन राज्य में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने के इच्छुक हैं, उन्हें रियायतें दी जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा उन संस्थाओं को भी दी जाएगी, जो इन अस्पतालों की स्थापना और संचालन ‘गैर-लाभकारी आधार’ पर करेंगी।

नायडू ने कहा, “हर विधानसभा क्षेत्र में एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होना चाहिए। विधानसभा क्षेत्रों में मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों के निर्माण के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।”

स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संजीवनी परियोजना का राज्यभर में विस्तार करने के निर्देश भी दिए। यह परियोजना लोगों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में दर्ज करने की व्यवस्था करती है।

संजीवनी परियोजना की शुरुआत पायलट आधार पर चित्तूर जिले में की गई थी, जिसके तहत लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े विवरणों को दर्ज करने के अलावा उनकी निगरानी भी की जाती है। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख नायडू के अनुसार, संजीवनी परियोजना के तहत 70 लाख से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़