दिग्गज भारतीय गोल्फर विजय कुमार का 57 साल की उम्र में निधन, घरेलू गोल्फ पर अपना दबदबा बनाए रखा

दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का उनके गृह नगर लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 57 साल के थे। इंडियन ओपन 2002 के विजेता और चार बार के ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन विजय भारतीय पेशेवर गोल्फ के सबसे सफल और सम्मानित खिलाड़ियों में से एक थे।
भारत के दिग्गज गोल्फर विजय कुमार का उनके गृह नगर लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 57 साल के थे। इंडियन ओपन 2002 के विजेता और चार बार के ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन विजय भारतीय पेशेवर गोल्फ के सबसे सफल और सम्मानित खिलाड़ियों में से एक थे।
विजय ने 1988 में पेशेवर गोल्फर के रूप में करियर शुरू किया। उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा समय तक भारतीय घरेलू गोल्फ पर अपना दबदबा बनाए रखा और इस दौरान कई खिताब जीते। इंडियन ओपन 2002 में उनकी जीत विशेष रूप से उल्लेखनीय है। वह इंडियन ओपन जीतने वाले 9 भारतीय गोल्फरों में से एक हैं।
विजय ने 1999 में स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज में अल्फ्रेड डनहिल कप में भी भारत का प्रतिधित्व किया था। डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव ने विजय कुमार के निधन को भारतीय गोल्फ के लिए बड़ी क्षति बताया है।
अन्य न्यूज़
















