युवाओं की एकजुट ताकत और आंदोलन के कारण टूटी प्रधानमंत्री की चुप्पी: टीकाराम जूली

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं की एकजुट ताकत के कारण प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के कमजोर कानूनों के चलते राष्ट्रीय परीक्षाओं में धांधली करने वाले माफिया बेखौफ घूम रहे हैं।
जयपुर, 24 जुलाई राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शुक्रवार को कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं की एकजुट ताकत के चलते प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र के कमजोर कानूनों के कारण ही राष्ट्रीय परीक्षाओं में धांधली करने वाले माफिया बेखौफ घूम रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का युवा पिछले एक महीने से सड़कों पर आंदोलनरत है।
प्रश्न पत्र लीक की घटनाओं को हुए महीनों बीत चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी है, लेकिन यह भाजपा सरकार की कोई मेहरबानी नहीं, बल्कि पीड़ित छात्रों और युवाओं की एकजुट ताकत तथा उनके ऐतिहासिक आंदोलन का परिणाम है।” उन्होंने आरोप लगाया, “केंद्र द्वारा बनाए गए कमजोर और लचर कानूनों के कारण ही आज नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में धांधली करने वाले माफिया बेखौफ घूम रहे हैं।
अन्य न्यूज़















