मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही हुई शुरू

 tiger reserve areas of Madhya Pradesh
प्रतिरूप फोटो
दिनेश शुक्ल । Jun 1 2021 11:44PM

क्षेत्र संचालक विन्सेट रहीम ने बताया कि 15 पर्यटक वाहन में 73 पर्यटकों ने सुबह और दोपहर 12 पर्यटक वाहनों में 51 पर्यटकों ने प्रवेश लिया।

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी टाईगर रिजर्व पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दिए गए हैं। पहले दिन बाधवगढ़ टाईगर रिजर्व में ताला, मगधी और शितौली क्षेत्र में 124 पर्यटकों ने पर्यटन का आनंद उठाया। क्षेत्र संचालक विन्सेट रहीम ने बताया कि 15 पर्यटक वाहन में 73 पर्यटकों ने सुबह और दोपहर 12 पर्यटक वाहनों में 51 पर्यटकों ने प्रवेश लिया।

 

इसे भी पढ़ें: कोविड से बचाव के तरीकों पर विद्यार्थी चलाएँ जन-जागरण अभियान : मुख्यमंत्री चौहान

वही सवा माह बाद शुरू हुए नेशलन पार्क में आम-जन और पर्यटकों के प्रवेश करते समय साबुन से हाथ धोने और थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। पार्क प्रबंधन द्वारा इसके लिए बुकिंग काउन्टर सभी गेट इंटरप्रिटेशन सेन्टर सोवेनियर शॉप, सेन्टर पाइंट आदि स्थानों पर सेनटाईजर की व्यवस्था की जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़