हिमाचल में मुख्य पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी, बर्फ से ढकी वादियां देख सैलानी खुश
शिमला मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक बर्फबारी डलहौजी 60 सेमी में हुई।
शिमला। शिमला, मनाली, डलहौजी और कुफरी समेत हिमाचल प्रदेश के कई मुख्य पर्यटन स्थलों पर रातभर बर्फबारी हुई। शिमला मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे से शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक बर्फबारी डलहौजी 60 सेमी में हुई। इसके बाद कुफरी में 20 सेमी, मनाली में 10 सेमी और शिमला में आठ सेमी बर्फबारी हुई।
Himachal Pradesh: Narkanda town of Shimla district covered in a white blanket of snow, as the region receives snowfall. pic.twitter.com/HMNQARas5H
— ANI (@ANI) December 14, 2019
उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति के प्रशासनिक केंद्र कीलोंग और किन्नौर के कल्पा में भी इस दौरान 13 सेमी बर्फबारी हुई। इस बीच, रातभर भारी बारिश और बर्फबारी के कारण राज्य विधानसभा की कार्यवाही शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे की बजाय पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू हुई क्योंकि कुछ विधायक यहां तपोवन में विधानसभा परिसर समय पर नहीं पहुंच सके।
अन्य न्यूज़