कुर्सी गंवाने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत का छलका दर्द, कहा- अभिमन्यु का छल से वध हुआ
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा जब अभिमन्यु को कौरवों द्वारा छल से मारा जाता है तो मां द्रौपदी शोक नहीं करती हैं, मां द्रौपदी हाथ खड़े करके बोलती हैं इसका प्रतिकार करो पांडवों। राजनीति में तो ये घटनाएं घटित होती रहती हैं।
बालावला में होली मिलन समारोह का अवसर था और मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद पहली बार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुले मंच से इशारों-इशारों में बड़ी बात कह दी। होली मिलन समारोह के दौरान कहा कि मैं राजनीति की कोठरी से साफ-सुथरा निकला। मैं नहीं जानता कि मुझे सीएम पद से क्यों हटाया गया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए उनके साथ हुए छल का जिक्र किया।
इसे भी पढ़ें: तय समय से पहले हो सकता है उत्तराखंड विधानसभा चुनाव ! अटकलों को ऐसे मिल रहा बल
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कहा जब अभिमन्यु को कौरवों द्वारा छल से मारा जाता है तो मां द्रौपदी शोक नहीं करती हैं, मां द्रौपदी हाथ खड़े करके बोलती हैं इसका प्रतिकार करो पांडवों। राजनीति में तो ये घटनाएं घटित होती रहती हैं।
जब अभिमन्यु को कौरवों द्वारा छल से मारा जाता है तो मां द्रौपदी शोक नहीं करती हैं, मां द्रौपदी हाथ खड़े करके बोलती हैं इसका प्रतिकार करो पांडवों। राजनीति में तो ये घटनाएं घटित होती रहती हैं: देहरादून में कल उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत pic.twitter.com/clNxfVZJrb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2021
अन्य न्यूज़